बेला में डेंगू की दस्तक अधेड़ की मौत
नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज 21/आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
बेला : विकासखंड बिधूना क्षेत्र के कस्वा बेला में डेंगू बुखार ने दस्तक दे दी है। बुखार आने के बाद एंटीजन टेस्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है।
कस्बा के दिबियापुर रोड निवासी शिवनारायण सविता 50 वर्ष को विगत सप्ताह तेज बुखार आया था। दो दिन तक बुखार कम न होने पर कस्बा की प्राइवेट पैथोलॉजी में जांच करवाने पर प्लेटलेट्स कम होने पर चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया था। कानपुर के निजी अस्पताल में एंटीजन कार्ड से जांच कर चिकित्सकों ने ड़ेंगू के लक्षण बताते हुए उपचार किया। बीती रात उपचार के दौरान शिवनारायण सविता ने दम तोड़ दिया। विगत दो वर्ष पूर्व कस्बा में डेंगू के प्रकोप से 15 लोग असमय काल के गाल में समा गए थे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know