डेंगू की जांच के लिए 30 लोगों के भेजे गए सैंपल
आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन नवनीत पोरवाल
अटसू: बीते दिनों क्षेत्र के ग्राम बल्लापुर में कुछ दिनों के अन्तराल पर बुखार आने के बाद थमी दो लोगों की सांसों ने स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा दी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने बताया कि बल्लापुर गांव में कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। एंटीजन कार्ड से जांच करने पर सात लोगों को डेंगू के लक्षण दिखाई दिखाई दिए हैं। 30 लोगों के सैंपल एलाइजा टेस्ट के लिए सैफई मेडिकल कालेज भेजे गए हैं। दो दिन में जांच रिपोर्ट आ जाएगी।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know