Top News

अछल्दा में बिजली विभाग ने मारा छापा, 13 पकड़े गए

अछल्दा में बिजली विभाग ने मारा छापा, 13 पकड़े गए

अजय राजपूत आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन (आइपा)

औरैया अछल्दा: सुबह होते ही बिजली विभाग की टीम ने कस्बे में जगह जगह छापा मारा। जिसके बाद कस्बे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में लोगों ने कटिया उतरना शुरू कर दिया। इस दौरान बिजली विभाग की टीम ने 13 लोगों को बिजली चोरी के आरोप में पकड़ लिया। इन लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।सुबह साढ़े पांच बजे लोग सो रहे थे। उसी समय बिजली विभाग की टीम ने अछल्दा पुलिस फोर्स के साथ कस्बे में छापा मार दिया। जिसके बाद कस्बे के लोगों में हड़कंप मच गया। जिसको भी बिजली चेकिंग की जानकारी मिली अपनी-अपनी कटिया उतारना शुरू कर दिया। बिजली विभाग की टीम ने नेविलगंज, नहर बाजार, हरीगंज बाजार आदि क्षेत्रों में छापा मार की कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने कनेक्शन होने के बावजूद बाईपास लाइन डालकर कटिया चलाते हुए मिले। इनमें सबसे ज्यादा वह लोग थे जिनके यहां एल किलोवाट कनेक्शन था और बाईपास लाइन डालकर एसी चलाया जा रहा था। जिस पर टीम ने 13 लोगों को पकड़ लिया। कस्बे में बिजली चेकिंग से अफरा-तफरी मच गई। बिजली विभाग के जेई अछल्दा प्रदीप कुमार ने बताया है जिन लोगों को चोरी करते पकड़ा गया है। उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इस द्वारा टीम में एसडीओ बिधूना मुकेश कटियार, एसडीओ दिबियापुर उपेंद्र यादव, जेई ओमवीर फफूंद, जेई बिधूना रवि वर्मा, जेई सुजानपुरवा नरेंद्र गौतम, अखिलेश तिवारी, आलोक लाईन मैन, रामजी लाइनमैन, महेश यादव लाइनमैन व अछल्दा पुलिस टीम के लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم