Top News

पुलिस अधीक्षक के निर्दशन पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान




रिपोर्ट अजितप्रतापसिंह


डेरापुर कानपुर देहात,

 शनिवार को पुलिस महकमे ने डेरापुर सहित कई जगह पर चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें  बस स्टेशन, बैंक व विद्यालयों तथा सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग की गई। इस दौरान कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। इसके साथ ही पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया। जिसमें सात वाहनों का चालान किया गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार को पुलिस कप्तान अनुराग वत्स के निर्देश पर एसएचओ शशिभूषण मिश्रा की अगुवाई में दोपहर बारह बजे डेरापुर बस स्टेशन पर सघन चेकिंग की। स्टेशन पर घूम रहे यात्रियों से सीओ ने पूछताछ की। वहां से निकलने के बाद मनचलों पर नकेल कसने के लिए एसएचओ के नेतृत्व में पुलिस ने  सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें चार गाड़ियों का चालान किया गया। वहीं शनिवार की देर रात सब्जी मंडी तिराहे के पास वाहन चेकिंग किया गया था। जिसमें तीन गाड़ियों का चालान किया गया था। इस संबंध में एसएचओ शशि 
भूषण मिस्रा ने बताया कि अभियान पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाया गया है। जो भी संदिग्ध युवक घूमते पाए गए हैं। उनसे पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान लोगों के लाइसेंस व आरसी पेपर चेक किए गए। जिनमें सात गाड़ियों पेपर न पाए जाने पर उनका चालान किया गया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم