Top News

सड़क हादसे में राज मिस्त्री की मौत जानिए कारण.......?

उत्तर प्रदेश न्यूज21
औरैया। जिले के अजीतमल क्षेत्र में‌ नेशनल हाइवे-दो को पैदल पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक राज मिस्त्री की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कस्बा अजीतमल के आजादनगर (गढ़ा) निवासी दयाकिशन उर्फ भूरे (35) राज मिस्त्री का काम करता था। शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह काम खत्म करके पैदल घर जा रहे था, जैसे ही वह नेशनल हाइवे पर सड़क पार करने लगे तभी औरैया की ओर से आ रही ओमनी कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौके पर मौजूद लोग उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अजीतमल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वही सूचना मिल
ते ही सीएचसी पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। क्षेत्राधिकारी अजीतमल कमलेश नारायन पाण्डेय ने बताया कि वाहन की तलास में सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم