उत्तर प्रदेश न्यूज21
एसबीआई के क्रेडिट मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई को लिखा पत्र
बैकर्स की बैठक में 179 ऋण पत्रावलियां बैंकों में लंबित होने पर डीएम ने नाराजगी जतायी है। संतोषजनक जवाब न दे पाने पर एसबीआई के क्रेडिट मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई करने को क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र भेजा गया। सभी लंबित पत्रावलियों का एक सप्ताह के अंदर निस्तारण कराने के निर्देश डीएम ने शाखा प्रबंधकों को दिए।
मंगलवार को डीएम अभिषेक सिंह ने बैंकर्स के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के तहत बैंकों में भेजी गयी 179 पत्रालियों के लंबित होने पर डीएम ने नाराजगी जतायी। आडीओपी के तहत 73 में से 50 पत्रावलियां लंबित पायी गयी, पीएमईजीपी की 97 में 87 और एमवाईएसवाई के तहत भेती गयी 80 में से 72 पत्रावलियां बैंकों में लंबित होना पाया गया।
बैठक में आए भारतीय स्टेट बैंक के क्रेडिट मैनेजर रमाशंकर संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर डीएम ने क्षेत्रीय प्रबंधक को क्रेडिट मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है।डीएम ने एक सप्ताह के अंदर सभी लंबित पत्रावलियों का निस्तारण कराने के निर्देश बैंक शाखा प्रबंधकों को दिए हैं। जो पत्रावलियां अस्वीकृत की जाएं उनका कारण सही और औचित्यपूर्ण होना चाहिए। अग्रणी जिला प्रबंधक और उपायुक्त उद्योग को हर दूसरे दिन मामलों की प्रगति की समीक्षा करने और 30 अगस्त तक 50 प्रतिशत से ज्यादा पत्रावलियों के स्वीकृत कराने के लिए अग्रणी जिला प्रबंधक सक्रिय रहकर मानीटरिंग करते रहेंगे। किसी बैंक में पत्रावली के निस्तारण में देरी की जाए तो उसके क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र भे
जा जाए। इसके बाद अगर किसी शाखा प्रबंधक के स्तर पर लापरवाही बरती जाएगी तो उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र भेजा जाएगा।
जा जाए। इसके बाद अगर किसी शाखा प्रबंधक के स्तर पर लापरवाही बरती जाएगी तो उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र भेजा जाएगा।

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know