Top News

पैमाइश होने के बाद भी नही हटा कब्रिस्तान से अवैध कब्जा!


उत्तर प्रदेश न्यूज21
पैमाइश होने के बाद भी नही हटा कब्रिस्तान से अवैध कब्जा
नगर के अछल्दा रोड स्थित कब्रिस्तान पर कई दिनों से पास में रहने वाले कुछ लोग कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जा किये हुए है। पांच अगस्त को राजस्व टीम ने पुलिस की मौजूदगी में पैमाइश की थी। लेकिन पैमाइश होने के बाद भी कब्जा नहीं हटा। जानवरों के बांधने से कई कब्रें नष्ट हो गयीं हैं। जिससे मुस्लिम समुदाय में जबरदस्त आक्रोश है।

नगर के मोहल्ला बाबा का पुरवा स्थित अछल्दा रोड के किनारे फफूंद आराजी दरगाह की भूमि संख्या 1444, 1448, 1449, 1450 राजस्व अभिलेखों में कब्रिस्तान दर्ज है। लोगों का कहना है कि पास में रहने वाले कुछ लोग कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा किये हुए हैं। जिससे उनके पूर्वजों की कई कब्रें नष्ट हो गयी हैं। नगर के लोगों की एसडीएम सदर से शिकायत पर पांच अगस्त को राजस्व टीम ने पैमाइश की थी। लेकिन इसके बावजूद अवैध कब्जा धारकों ने अपना कब्जा नही हटाया।

पैमाइश के बाद राजस्व टीम ने उच्चाधिकारियों को दी आख्या में कहा है अवैध कब्जा धारक खूंटा घूरा, लकड़ी या कचरा डालकर अवैध कब्जा किए हुए हैं। वह अपना कब्जा हटाने को तैयार नही हैं तथा विवाद करने के लिए महिलाओं को आगे खड़ा कर देते। कब्जा हटाने के लिए मजिस्ट्रेट की उपस्थिति आवश्यक है। कब्जा न हटने से मुस्लिम समुदाय में गहरा आक्रोश व्याप्त है। नगर के मोहम्म
द सलाम, जहीर, रफीक, खालिक,

हफ़ीज, अमीन क़ुरैशी सहित सैकड़ों लोगों ने जिला प्रशासन से कब्रिस्तान से कब्जा हटवाने की मांग की है। एसडीएम सदर रमेश यादव का कहना है कि जल्द ही कब्रिस्तान की भूमि से अवैध कब्जा हटवाया जाएगा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم