उत्तर प्रदेश न्यूज21
दर्द से कराहती पत्नी ने थाने पहुँचकर उपचार के लिए लगाई गुहार
ग्रामीणों ने भी सहायता करने मे दिखाई लाचारी
फोटो परिचय। थाने में महिला से जानकारी करती पुलिस महिला
दिबियापुर । शनिवार को नगर से सटे ग्राम ककराही में एक बेदर्द पति ने अपनी गर्भवती पत्नी को बेरहमी से पीटा जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई गंभीर अवस्था में पति उसे छोड़कर चला गया किसी तरह महिला थाने पहुंची जहां उसने आपबीती बताई जिसके बाद पुलिस ने उसे उपचार के लिए एंबुलेंस के जरिए अस्पताल में दाखिल कराया वह पति को तलाश रही है।
मिली जानकारी के अनुसार पति और पत्नी का पहले से विवाद चल रहा था ।समझौते के बाद पति ने गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट कर दी।महिला आरक्षी पॉली
शर्मा व लक्ष्मी की मौजूदगी में पुलिस ने पूरी घटना की जानकारी । एसआई प्रमोद कुमार ने महिला की पीड़ा को देखते हुए तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया जहाँ उसका उपचार चल रहा है ।पुलिस महिला की शिकायत पर पति को तलाश रही है ।

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know