Top News

खाद की दुकानों में उपजिलाधिकारी सदर ने निरीक्षण किया दो ,दुकाने बन्द मिली !

उत्तर प्रदेश न्यूज21

औरेया । तहसील क्षेत्र में स्थित सरकारी एवं गैर सरकारी खाद की दुकानों में एसडीएम औरेया  ने छापेमारी की। इस दौरान खाद की कुछ  दुकान बंद मिलीं व कुछ में स्टॉक नही था ।  उपजिलाधिकारी ने रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को भेज दी।
खाद विक्रेताओं द्वारा निश्चित मूल से अधिक दामों पर खाद बेचे जाने की किसानों द्वारा लगातार शिकायतें की जा रही थीं, जिसके चलते जिलाधिकारी के आदेश पर पूरे जिले में खाद की दुकानों पर छापेमारी कर जांच अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को उपजिलाधिकारी सदर रमेश यादव ने तहसील क्षेत्र में स्थिति खाद की दुकानों पर छापेमारी की।  जिसमे साधन सहकारी समिति निगड़ा में निरीक्षण के दौरान दुकान बंद पाई गई ,ग्रामीणों से पूछताछ के दौरान मालूम हुआ कि यह दुकान पिछले एक साल से बन्द है पूछताछ में ज्ञात हुआ कि सम्बन्धित सचिव द्वारा पूर्व में विक्रय की गई यूरिया खाद की धनराशि जमा नही कराई गई ।  वही मिहौली में निरीक्षण के दौरान स्टॉक शून्य पाया गया । किसान एग्रो एजेंसी   महारथपुर में निरीक्षण के दौरान स्टॉक में 400 बोरी पाई गई व पास मशीन से रिकार्ड सही पाया गया । पीसीएफ कॄषक केंद्र मिहौली में निरीक्षण के दौरान 300 बोरी का स्टॉक मिला ,प्रोपाइटर द्वारा अवगत कराया गया कि 24 अगस्त तक प्राप्त होने के बाद  यूरिया वितरण होगी।  साधन सहकारी समिति पनहर में निरीक्षण के दौरान दुकान बंद मिली ,ग्रामीणों के अनुसार दुकान 3

साल से यूरिया खाद की विक्री नही की गई है जिससे ग्रामीण परेशान है । उपजिलाधिकारी सदर औरेया रमेश  ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर खाद की दुकानों पर छापामारी की गई है, लेकिन अधिकाशंत दुकानें बंद पाई गई। जिनकी रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेज दी गई है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم