उत्तर प्रदेश न्यु ज21
अधिकारियों की दिखी लापरवाही नही कराई बैरिकेटिंग
अधिकारियों ने एक दूसरे पर जिम्मेदारी की बात थोपी
रिपोर्ट आदी शेख/ अजितप्रतापसिंह
कानपुर देहात भोगनीपुर--- भोगनीपुर तहसील के दुर्जनपुरवा गांव निवासी युधिष्ठिर सिंह( मनीष) पुत्र प्रताप सिंह तोमर ने बताया कि उनको बीते दिन पूर्व हल्का सा बुखार आया था जिसके चलते उन्होंने सी एच सी अकबरपुर में दवा ली और कोरोना की जांच कराई थी जिसकी आज रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उनको यह जानकारी लेखपाल प्रतीक बाजपेई द्वारा दी गई तथा उसके बाद स्वास्थ्य टीम ने उनको ले जाकर केंद्रीय विद्यालय नवीपुर में क्वॉरेंटाइन कर दिया फोन से हुई बातचीत में मनीष सिंह ने बताया की वह राजपुर ब्लॉक के बुधौली गांव में स्थित ग्राम विकास इंटर कॉलेज में अध्यापक पद पर कार्यरत हैं जिसके चलते वहां के कुछ अध्यापक उनके संपर्क में आए हैं और उन्होंने बताया कि उनको जैसे ही बुखार आया था तो उन्होंने अपने आप को होम क्वॉरेंटाइन कर लिया था मनीष के परिवार में माता, पिता, व दो बड़े भाई उपेंद्र और हरिमोहन सिंह हैं वही गांव में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कई घंटों बाद तक भी घर के आस-पास के क्षेत्र को बैरिकेड नहीं किया गया वह कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं गया इसके बाद एसडीएम भोगनीपुर राजीव राज से फोन द्वारा संपर्क कर बात की गई तो उन्होंने बताया की वीडियो साहब से बात कर लीजिए वीडियो भगवानदास से बातचीत हुई तो उन्होंने बताया की ग्राम पंचायत अधिकारी मौके पर पहुँच रही है लेकिन गांव में
मौके पर कोई नहीं पहुंचा जिसके बाद गांव के ही नवयुवक टिंकू तोमर समाज सेवक द्वारा मकान के आसपास बैरिकेडिंग कराई गई और ग्राम पंचायत अधिकारी दीपिका सचान को कई बार फोन किया गया उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा की जा रही लापरवाही के चलते कोरोना संक्रमण के अधिक फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know