■ *पांच डग्गामार निजी स्लीपर बसें,एक दर्जन दोपहिया वाहन व एक थ्री व्हीलर फंसे शिकंजे में*
घनश्याम सिंह
औरैया:पुलिस अधीक्षक सुश्री सुनीति के निर्देशन में बेला थाना पुलिस ने कानपुर रोड पर अभियान चलाकर ताबड़तोड़ ई वाहन चालान किये।।
बेला थानाध्यक्ष पप्पू सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुश्री सुनीति के निर्देशन में कानपुर रोड पर मल्हौसी मोड़ पर चलाये गए चेकिंग अभियान में उपनिरीक्षक संजीव कुमार,अवनीश कुमार ने हमराही आरक्षी आशीष कुमार,शिवकुमार,संतोष कुमार,अजीत कुमार के साथ सघन वाहन चेकिंग की,इस दौरान पांच टूरिस्ट निजी डग्गामार बसों,करीब एक दर्जन दोपहिया वाहन,एक तिपहिया टेंपो का ई चालान किया गया,इस दौरान उपनिरीक्षक संजीव कुमार व अवनीश कुमार ने दोपहिया वाहन चालकों को कागजातों के साथ अनिवार्य रूप से हेलमेट व मास्क लगाकर चलने की हिदायत दी।।।
फ़ोटो:चेकिंग अभियान में ई चालान करते उपनिरिक्षक संजीव कुमार व अवनीश कुमार

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know