Top News

उत्तराखंड के पत्रकारों पर हुए उत्पीडन को लेकर पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन



उत्तरप्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएसन उपजा के बैनर तले दिया ज्ञापन 

ब्यूरो रिपोर्ट
बाँदा उत्तर प्रदेश

ANCHOR- उत्तरप्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएसन उपजा की तरफ से आज बाँदा जनपद के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा  | ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों ने बताया की जिस तरह से उत्तराखंड सरकार के द्वारा पत्रकारों की आवाज दबाने का काम किया जा रहा है और उन पर देशद्रोह जैसे मामले लगा कर उन पर कार्यवाही की जा रही है इसकी हम सभी घोर निंदा करते है
| जिस तरह से मिडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जता है | और भारत में मिडिया ने लोकतंत्र की परम्पराओं और गणतंत्र की रक्षा के लिए हमेशा महत्वपूर्ण योगदान दिया है | मिडिया ने हमेशा लोकतंत्र के रक्षक और समाज के सजग प्रहरी के रूप में अपनी भूमिका सफलता पूर्वक निर्वहन करते है | लेकिन उसके बाद भी उत्तराखंड सरकार के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के द्वारा पत्रकारों की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है और पत्रकारों के ऊपर देशद्रोह जैसी धाराएँ लगा कर उनको दबाने का कम किया जा रहा है | इसके अलावा उत्तराखंड के वरिष्ट और निजी न्यूज़ चैनल के मुख्य संपादक उमेश कुमार और वरिस्ट पत्रकार राजेश वर्मा एवं एस पी सेमवाल व् अन्य लोगों के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है | और उनकी जाँच के लिए मुख्यमंत्री अपने ही राज्य की पुलिस का सहारा ले रहे है जबकि राज्य की पुलिस के द्वारा पहले भी उन्हें झूठे केस में फंसा कर जेल भेजने का काम किया जा चुका है | इन्ही सारी समस्याओं को लेकर आज हम लोगों ने बाँदा जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है और हम यह अपील करते है की पत्रकारों के ऊपर हो रहे उत्पीडन को जल्द से जल्द रोका जाय ।


Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने