Top News

बहू से विवाद के बाद धक्कामुक्की, सास की मौत

बहू से विवाद के बाद धक्कामुक्की, सास की मौत

अजीतमल(औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के बाबरपुर कस्बे के मोहल्ला विद्यानगर में रविवार की रात बहू से विवाद और धक्कामुक्की के बाद सास की हालत बिगड़ गई। परिजन लेकर सीएचसी पहुंचे, वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मोहल्ला विद्यानगर निवासी मीरा तिवारी ( 58) पत्नी राम प्रताप तिवारी का बेटे कल्लू तिवारी और बहू से विवाद हो रहाथा। इसी बीच पुत्रवधू के मायके वाले भी वहां आ गए। इसके बाद धक्कामुक्की हुई और मीरा तिवारी की हालत बिगड़ गई। आनन फानन में पुत्र उसको सीएचसी अजीतमल में ले गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी सुदीप मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। परिजन जो तहरीर देंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
उधर, अजीतमल क्षेत्र के ग्राम जगनपुर निवासी डोली पत्नी पवन कुमार ने अपनी सास व देवर पर मारपीट कर सामान फेंक दिए जाने और जान से मारने की धमकी दिए जाने की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم