औरैया। जिले में कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है। संक्रमितों के साथ मरने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। सोमवार को एक और कोरोना पॉजिटिव युवक की मौत लखनऊ में हो गई। अब कोरोना की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या छह हो गई है। वहीं, सोमवार को मिले 21 नए संक्रमित मरीजों से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 600 के पार जा पहुंचा है। एक्टिव केस अब 244 हैं।जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण की चैन बढ़ती जा रही है। सोमवार को आए सैंपलों की रिपोर्ट में 21 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब संक्रमित मरीजों की संख्या 612 हो चुकी है। तो वहीं सोमवार को सात संक्रमित मरीजों के ठीक होने से जिले में अब स्वस्थ होने वाली मरीजों की संख्या 362 हो चुकी है। जिसके चलते जिले में अब कुल एक्टिव केस 244 हो गई है।
जिलाधिकारी ने बताया कि सोमवार को एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत लखनऊ में हुई। यह 48 वर्षीय व्यक्ति लखनऊ पीजीआई अस्पताल में अपनी लीवर संबंधी बीमारी का इलाज कराने पहुंचा था। जहां उसकी कोरोना की जांच की गई। वहां पॉजिटिव आने के बाद सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। जिसकी जानकारी वहां के स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी। कोरोना संक्रमण से मरने वाले मरीजों के परिजनों और संपर्कियों के आज सैंपल लिए गए है। तो वहीं संक्रमित पाए गए मरीजों के परिजनों और संपर्कियों के सैंपल लिए जाने के साथ ही उनके क्षेत्रों को सील किया है।
नोडल अधिकारी डा. शिशिर पुरी ने बताया कि सोमवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाकर कुल 638 सैंपल जांच के लिए लिए गए। जिसमें ट्रू नॉट के 25, एंटीजन के 306 और आरटीपीसीआर 307 सैंपल शामिल हैं।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know