Top News

दो दिवसीय लॉकडाउन में दुकान खोलने पर एसडीएम ने छापा मारकर दो दुकानों को किया सीज, रिपोर्ट दर्ज

दो दिवसीय लॉकडाउन में दुकान खोलने पर एसडीएम  ने  छापा मारकर दो दुकानों को किया सीज, रिपोर्ट दर्ज 

क्रासर .. सदर उपजिलधिकारी की सक्रियता से व्यापारियों में  मंचा हड़कम्प, जनता में उपजिलाधिकारी की सराहना 

 फोटो परिचय। दुकान को सीज करते कर्मचारीगण एवं मौजूद एसडीएम व अन्य

औरैया। दो दिवसीय लाक डाउन का उल्लंघन करते हुए दुकान खोले जाने पर एसडीएम सदर ने शनिवार को शहर में स्थित एक बालू सीमेंट व हार्डवेयर की दुकान को सीज किया है। तथा अग्रिम आदेश तक दुकान बंद रखने के लिए निर्देशित किया गया है।
        एसडीएम सदर रमेश यादव ने शनिवार को शहर में स्थित कुछ दुकानों की चेकिंग की है। उन्होंने माननीय उच्च न्यायालय के अनुपालन के क्रम एवं राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 के तहत शनिवार और रविवार को पूर्ण रूप से लाक डाउन का पालन किए जाने के निर्देश /आदेश के चलते पूर्ण रूप से लाक डाउन का पालन किए जाने  के तहत चेकिंग के दौरान रामानुनारी शुक्ला को वालू , सीमेंट एवं हार्डवेयर की दुकान खोले हुए पाया , जो की माननीय न्यायालय के आदेश का उल्लंघन है। 8 अगस्त 2020 समय करीब 12 बजे उपरोक्त दुकान खुली पाई गई। दुकान पर कस्टमर मास्क का भी प्रयोग नहीं कर रहे थे। लाक डाउन का उल्लंघन करने के कारण व कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने के चलते तथा आपदा प्रबंधन नियम संशोधित के अंतर्गत उक्त दुकान को सीज किया गया है। दुकानदार /मालिक रामानुनारी शुक्ला व दूसरे दुकानदार ऋषि दीक्षित की बीज भंडार की दुकान  को सीज करने के बाद दुकान हस्तांतरित कर दी गई है। साथ ही उन्हें निर्देशित किया गया है कि अग्रिम आदेश तक वह अपनी दुकान बंद रखेंगे। इसके साथ ही एसडीएम ने पतंजलि चिकित्सालय इटावा रोड तिलक मार्केट में भी चेकिंग की है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने