*बेला में भीषण गंदगी व जलभराव से महामारी का खतरा*
● *बदबू व सड़ांध से मोहल्ले वासियों का जीना दूभर*
● *कुंभकरणी नींद में सो रहे जिम्मेदार जनप्रतिनिधि व विभागीय कर्मचारी*
घनश्याम सिंह
औरैया:विभागीय अधिकारियों की घोर अनदेखी से बेला में व्याप्त भीषण गंदगी व जलभराव से महामारी का खतरा उत्तपन्न हो गया है,इसके बावजूद जिम्मेदार स्थानीय जनप्रतिनिधि व विभागीय कर्मचारी कुंभकरणी नींद में सो रहे हैं।।
भीषण गंदगी व जलभराव का संकट झेल रहे बेला कस्बे में जलनिकासी की कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं है,यहां मुख्य मार्गों पर पीडब्ल्यूडी निर्माणाधीन जलनिकास नाले नौ दिनचले अढाई कोस की कहावत चरितार्थ कर रहा है,जिसके कारण व्यापारियों का व्यापार चौपट है, और जलनिकास बाधित है,
इसी तरह कस्बे के मुख्य मार्गों व आबादी के अंदर भीषण जलभराव है,कस्बे के मुख्य चौराहे व कानपुर रोड पर सड़क पर मौजूद बड़े बड़े गड्ढे काफी अर्से से हादसों को दावत दे रहे हैं, इसी तरह बेला कस्बे व ग्रामों में जलनिकासी का साधन न होने से भीषण जलभराव है,सबसे ज्यादा बेला कस्बे के अंतर्गत बाबा ओमप्रकाश दास के मंदिर से अंदर गली मोहल्ले के हालात खराब हैं,इस मोहल्ले में जलनिकास का कोई साधन सुलभ नहीं है, मोहल्ले में भीषण जलभराव व गंदगी व्याप्त है,मोहल्ले वालों ने बताया कि वे कई बार शिकायत कर चुके हैंपर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की है, मोहल्ले वालों डब्बू मिश्रा, कल्लू तिवारी,विनोद पांडेय,दुर्गा प्रसाद आदि ने बताया कि उनके मोहल्ले में सालों से जलनिकास की समस्या बरकरार है, भीषण गन्दगी से उठती बदबू से नाक में दम है फिर भी कोई सुनने देखने वाला नहीं है।।
फ़ोटो:गंदगी व जलभराव का नजारा
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know