Top News

कर्तव्य के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी-सुश्री सुनीति:पुलिस अधीक्षक

 ■ पुलिस अधीक्षक सुश्री सुनीति ने बेला थाने का किया औचक निरीक्षण:क़ानून व्यवस्था की गहन समीक्षा की*
■ *समाजसेवी व वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम सिंह एवं संजीव कुमार शुक्ला ने पुलिस अधीक्षक व सीओ बिधूना को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया*

औरैया:जनपद की पुलिस अधीक्षक सुश्री सुनीति ने बेला थाने का औचक निरीक्षण कर क़ानून व्यवस्था की गहन समीक्षा की,इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों को सख्त चेतावनी दी।।
      पुलिस अधीक्षक औरैया सुश्री सुनीति ने पुलिस उपाधीक्षक बिधूना मुकेश प्रताप सिंह के साथ बेला थाना पंहुचकर औचक निरीक्षण किया,इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाने के समस्त अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण किया,पुलिस अधीक्षक ने थाने की कानून व्यवस्था परखने के लिए विवेचनाओं के बारे में सभी विवेचकों  से पूंछतांछ की,इस मौके पर उन्होंने कहा कि सभी विवेचक समय से विवेचनाएं संपादित करें ताकि शासन की मंशा के अनुरूप पीड़ितों को समय से न्याय मिल सके,उन्होंने कहा कि जब समय से विवेचनाएं पूर्ण की जातीं हैं तो पीड़ितों को समय से न्याय मिलता है, इसमें यदि किसी प्रकार की लापरवाही होती है तो विवेचना में विलंब का दोषियों को अनुचित लाभ मिलता है,पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र में कोविड-19 के शत-प्रतिशत सरकारी नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए,इस मौके पर क्षेत्र के समाजसेवियों व पत्रकार घनश्याम सिंह व संजीव कुमार शुक्ला ने पुलिस अधीक्षक को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और सफल कार्यकाल की सराहना की,इस मौके पर थानाध्यक्ष पप्पू सिंह,उपनिरीक्षक सुखराम सिंह,संजीव यादव,अवनीश कुमार,हेमन्त कुमार,नीरज कुमार त्रिपाठी,पानसिंह तथा अन्य स्टाफ मौजूद था।।
फ़ोटो:1निरीक्षण करतीं पुलिस अधीक्षक
         2 पुलिस अधीक्षक को सम्मानित करते समाजसेवी

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم