Top News

सहायल में पीडब्लूडी की जमीन पर चला बुलडोजर, ढहाया गया कब्जा!

उत्तर प्रदेश न्यूज21
सहायल (औरैया)। असू गांव में पीडब्ल्यूडी की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को सोमवार को एसडीएम की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर ढहा दिया गया। मालूम हो कि इसी जमीन की नापजोख करने गए राजस्व और पुलिस टीम पर दबंगों ने हमला कर दिया था। इसमें चार महिला पुलिस कर्मी घायल हो गई और तहसीलदार बिधूना की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई थी।
सोमवार को उपजिलाधिकारी बिधूना राशिद अली, नायब तहसीलदार अभिनव वर्मा, कानूनगो प्रमोद कुमार, लेखपाल नागेश चतुर्वेदी, विनय कुमार, पी डब्ल्यूडी के जेई आरके अग्निहोत्री व अशोक पाल ने पहुंचकर जमीन की पैमाइश कराई। पीडब्ल्यूडी की जमीन पर हुए कब्जे को जेसीबी से हटवा दिया।
उपजिलाधिकारी बिधूना राशिद अली ने बताया कि अवैध कब्जे को हटा दिया गया है। थानाध्यक्ष रामचंद्र गौतम ने बताया कि पूर्व में हुए राजस्व टीम पर हमले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने