Top News

पत्नी के मायके से न आने के कारण युवक ने लगाई फांसी!

उत्तर प्रदेश न्यूज21
दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था, दो दिन पहले ही लौटा था घर

औरैया। जिले के सहायल क्षेत्र में रविवार रात पत्नी के मायके से न आने से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक दिल्ली में रहकर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था।सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी सरनाम सिंह उर्फ सन्नी (30) दिल्ली में रहकर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था, वह कई दिनों से परेशान था और दो दिन पहले ही घर वापस आया था। जिसने बीती रात्रि घर में छत के कुंदे से साड़ी के सहारे लटककर फांसी लगा आत्महत्या कर ली युवक की शादी 6 साल पहले जैनपुरा अजीतमल निवासी पूनम के साथ हुई थी, कुछ माह पहले उसका किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से विवाद हो गया था, करीब दो साल पहले वह मायके चले गयी। युवक कई बार पत्नी को लेने के लिए उसके मायके गया लेकिन वो नही आई। जिससे वह परेशान रहता था और आज सुबह करीब 4 बजे आत्महत्या कर ली। मृतक युवक का दो साल का एक बेटा भी है जो उसकी पत्नी के पास रहता है। घटना की सूच
ना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष रामचंद्र गौतम ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है, आगे जो कानूनी कार्यवाही हो वो की जाएगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने