समर्थ नारी समर्थ भारत कार्यक्रम का आयोजन हुआ
दिबियापुर ।समर्थ नारी समर्थ भारत संगठन के तत्वावधान में हरियाली तीज प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न हुआ। जिसमें निर्धारित दो वर्गों में से "सुहाग सखी" प्रतियोगिता में विजेता (तीज क्वीन ) पटना, बिहार की सुनीता श्रीवास्तव को चुना गया। साथ ही द्वितीय विजेता ग्वालियर से सीमा भटनागर और तृतीय विजेता लखनऊ से निधि निगम रहीं। उत्तराखंड से मिसेज फोटोजेनिक सन्ध्या राना रहीं।
स्मार्ट सखी मे फीजी देश से सुश्री सुएता दत्ता रहीं, द्वितीय आजमगढ़ से सपना बैनर्जी एवं तृतीय विजेता औरैया की सुचेता पोरवाल बनी।
मिस फोटोजेनिक का खिताब कानपुर की साक्षी विद्यार्थी को दिया गया।
समर्थ नारी समर्थ भारत (महिलाओं का एकमात्र अखिल भारतीय संगठन है)जिसका लक्ष्य शस्त्र से शास्त्र तक और रोटी से रोजगार तक है। उक्त प्रतियोगिता में बिहार, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश , दिल्ली और तामिलनाडु आदि सहित कनाडा, यूएस, फीजी आदि देशों से भी महिलाओं ने आनलाइन प्रतिभागिता की। अंतरराष्ट्रीय तीज प्रतियोगिता में निर्णायक मंण्डल का दायित्व संगठन की राष्ट्रीय सलाहकार डा०शोभा दास जी लखनऊ और उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक एवं पाक कला संयोजिका जया श्रीवास्तव रहीं।
संगठन की संस्थापिका नीरा सिन्हा वर्षा ने सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं निर्णायक मंण्डल को धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी बेहतरीन कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित करने की उद्घोषणा की।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know