उत्तर प्रदेश न्यूज21 धर्मेंद्र यादव
कंचौसी औरैया-:/शुक्रवार को सुबह कस्बा स्थित सेंण्ट्रल बैंक शाखा में शार्टसर्किट से आग लगने से लाखों रुपये क़ीमत के उपकरण व फर्नीचर जल गया। आग इतनी तेज़ थी कि फायर बिग्रेड और आसपास के लोंगों ने कड़ी मशक़्क़त के बाद बुझाया गया। इससे बैंक का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया और बैंक पहुँचे उपभोक्ताओं को वापस लौटना पड़ा। सुबह साढ़े आठ बजे के करीब बैंक प्रबंधक केबिन में शार्टसर्किट से आग लग गई उस समय बैंक बंद थी। आग इतनी तेज़ थी कि शाखा प्रबंधक केबिन में लगे सीसीटीवी सेट कंप्यूटर एसी कुर्सी मेज़ और वहां रखे काग़ज़ात व फाइले तक जल गई।यही नही आग से बैंक का फायर आलार्म भी जल गया। इससे आग लगने पर अलार्म नही बज सका। आग की लपटों और धूआं देखकर आसपास के लोंग और बैंक में काम करने वाला मुहल्ले का लड़का श्यामू ने पहुँच कर बैंक प्रबंधक को सूचना दी। तबतक बैंक स्टाफ भी मौक़े पर पहुँच गया।भीषण आग को बुझाने को लोग बाल्टियों में पानी लेकर दौड़े लेकिन बिकराल आग को बुझाया नही जा सका।सूचना पर पहुँची फायर बिग्रेड ने मौक़े पर पहुँच कर आग पर क़ा
बू पाया। ।शाखा प्रबंधक कमल किशोर वर्मा ने बताया कि आग से हुए नुकसान की जानकारी थाना पुलिस और वरिष्ठ बैंक अधिकारियों को दे दी गई है। बैंक कामकाज सुचारु रूप से होने में अभी कई दिन लग सकते है।
बू पाया। ।शाखा प्रबंधक कमल किशोर वर्मा ने बताया कि आग से हुए नुकसान की जानकारी थाना पुलिस और वरिष्ठ बैंक अधिकारियों को दे दी गई है। बैंक कामकाज सुचारु रूप से होने में अभी कई दिन लग सकते है।

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know