Top News

सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे से सार्वजनिक मॉडल शौचालय का निर्माण रुका

सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे से सार्वजनिक मॉडल शौचालय का निर्माण रुका

प्रधान की शिकायत पर मौके पर पहुंचे अधिकारी फिर भी नहीं हटा अतिक्रमण

बिधूना औरैया। बिधूना क्षेत्र की ग्राम पंचायत डोडापुर में ग्राम पंचायत की सरकारी भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा किए जाने के चलते उक्त भूमि पर स्वीकृत किए गए सार्वजानिक मॉडल शौचालय का निर्माण नहीं हो पा रहा है प्रधान की शिकायत पर पुलिस व राजस्व विभाग के कर्मचारी पहुंचे लेकिन फिर भी अवैध कब्जा नहीं हट सका।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिधूना तहसील क्षेत्र के विकास खंड बिधूना की ग्राम पंचायत डोडापुर के प्रधान संतोष वर्मा द्वारा ग्राम पंचायत की सरकारी परती भूमि संख्या 513 पर सार्वजनिक मॉडल शौचालय का निर्माण स्वीकृत कराया गया । प्रधान संतोष वर्मा ने उप जिलाधिकारी राशिद अली को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उक्त सरकारी भूमि पर गांव के ही साहब सिंह भारत सिंह अवैध रूप से कब्जा किए हैं जिससे सार्वजनिक मॉडल शौचालय का निर्माण नहीं हो पा रहा है । प्रधान की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने पुलिस व  राजस्व कर्मियों के माध्यम से उक्त मामले के निस्तारण का निर्देश दिया जिस पर बुधवार को उपनिरीक्षक अमित राठौर लेखपाल रामअवतार नायक ग्राम पंचायत विकास अधिकारी राघवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे इसके बाद भी उक्त  मामला जस का तस बना रहा है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने