Top News

राष्ट्रीय व्यापारी पार्टी की औरैया इकाई की गई भंग

राष्ट्रीय व्यापारी पार्टी की औरैया इकाई की गई भंग

जल्द होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा
 दिबियापुर । राष्ट्रीय व्यापारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय रवि प्रकाश अग्रवाल के निर्देश पर  प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन अग्रवाल बसेरा ने  तत्काल प्रभाव से औरैया जिले की कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। बताया है जल्द ही नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।
 इस संबंध में शनिवर को प्रेस को जारी सूचना मे  जानकारी देते हुए राष्ट्रीय व्यापारी पार्टी उत्तर प्रदेश  युवा विंग के  अध्यक्ष डॉ मनोज पोरवाल ने बताया कि औरैया जिले में संगठन को और अधिक सक्रिय व गतिशील बनाए जाने को लेकर  राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने प्रदेश अध्यक्ष को इस संबंध में निर्देश जारी कर औरैया इकाई को भंग का कर नई कार्यकारिणी को को घोषित करने को कहा है । वही  प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन बसेरा ने तत्काल राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश का पालन करते हुए औरैया इकाई को भंग कर दिया है जिससे  जिले में संगठनको  बूथ से लेकर जिला स्तर पर मजबूत बनाया जा सके। उन्होंने बताया क़ि आगामी  विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी के लिए अभी से पार्टी ने  कमर कस कस ली है ।उन्होंने बताया कि आने वाले जिला पंचायत चुनाव व पंचायत चुनाव में  पार्टी बढ़ चढ़कर भाग हिस्सा लेगी।डॉ पोरवाल ने बताया राष्ट्रीय व्यापारी आम गरीब मजदूर किसान दलितों व अल्पसंख्यक पिछड़े लोगों की पार्टी है। ब्यापारी हितों को लेकर पार्टी  जूझ रही है। उन्होंने बताया व्यापारी पार्टी का मतलब वह लोग हैं जो इस समाज में रहकर किसी भी तरह का कार्य व्यापार करते हैं चाहे मोची से लेकर के फैक्ट्री के मालिक हो खेतीवाड़ी से लेकररोजगार करता है वह सभी व्यापारी पार्टी का हिस्सा है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم