जलभराव से ग्रामीण हुए परेशान।
दिबियापुर । भाग्यनगर ब्लाक के कंचौसी मोड़ के सटे गांव लखनपुर अड्डा में जलभराव की समस्या से कई सालों से लगातार जूझ रहे हैं ग्रामीणों ने बताया कि हमने इसकी शिकायत ग्राम प्रधान से कई बार की लेकिन उसकी सुनाई अभी तक कोई नहीं हुई वही बगल में सरकारी संघ में पानी का भराव इस तरह से है कि जो भी लोग खाद लेने आते -जाते है तो वे लोग उसी पानी में घुसकर जाने के लिए विवश हैं वहीं दूसरी ओर कोरोना जैसी वैश्विक महामारी पूरे देश में फैली हुई है जिसके लिए सरकार लगातार इन सभी का बचाव करने में लगी हुई है लेकिन इस गांव में लगातार पानी के भराव से एवं गंदगी में रहने के लिए विवश और बीमारियों से परेशान हैं ग्रामीण जिसमें लखनपुर के जयदास ,सुधीर ,,अवनीश ,सुनील कमल ,मनोज कमल, राजेश शर्मा, राकेश नट, संतोष कमलपिंकी कमल ,विपिन कुमार,सदाराम कमल,आद राम कुशवाहा आदि लोग है ।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know