Top News

रोशनमऊ मंडौली (कानपुर देहात) में संदिग्ध परिस्थितियो में एक 29 वर्षीय नौजवान की मृत्यु

रोशनमऊ(कानपुर देहात) - रोशनमऊ मंडौली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पुलिस ने जांच शुरू की



रुरा कानपुर देहात , थाना क्षेत्र के मंडौली रोशनमऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में शराब के लती युवक की मौत पुलिस ने मौके पर पहुँच जांच शुरू कर दी
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के असेनी गांव निवासी गोले राठौर के पुत्र नीरज राठौर बुधवार को रोशनमऊ के देशी शराब दुकान अनुज्ञापी अनिल तिवारी की दुकान से शराब सेवन कर घर आया जिसके बाद उसको उल्टी होने लगी जिसके बाद बिगड़ती चली गयी परिजनो ने उपचार हेतु कानपुर ले गए जहाँ उपचार के दौरान मौत हो गई ग्रामीणो व प्रधान अनिल सिंह गौर ने बताया कि उक्त युवक शराब का लती था लीवर डैमेज था पत्नी साधना का रो रो कर बुरा हाल है मृतक के एक पुत्र यस भी है सूचना पर उपनिरीक्षक विमल कुमार सिंह पहुँचे
यस आई विमल कुमार सिंह ने बताया कि म्रतक की माँ ने बताया कि उसके पुत्र को टीबी थी जिसका इलाज हो रहा था
थानाध्यक्ष विधासागर सिंह ने बताया कि उक्त घटनास्थल पर उपनिरीक्षक को भेज वैधानिक कार्यवाही की जायेगी


विकास सिंह कुशवाहा पत्रकार
सम्पर्क सूत्र- 9759153285

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने