उत्तर प्रदेश न्यूज21
औरैया। रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते यमुना नदी में पानी का स्तर धीरे-धीरे ऊपर की तरफ बढ़ रहा है। जिले में 24 गांव बाढ़ प्रभावित चिंह्ति किए गए हैं।
हालांकि जि
ले में बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन भी पूरी तैयारियां किए हुए है। सोमवार को सुबह आठ बजे यमुना नदी का जल स्तर 102.54 मीटर दर्ज किया गया था। इस संबंध में केंद्रीय जल आयोग कर्मचारियों ने बताया कि यमुना नदी में बारिश के पानी से प्रति घंटे आधा सेमी बढ़त हो रही है। बताया कि शाम चार बजे 102.58 मीटर पहुंच गया।

उधर जिला प्रशासन ने बैठक कर जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों सदर तहसील के 05 व अजीतमल तहसील के 19 गांवों को शामिल किया है। इन गांवों में बाढ़ आने पर क्या-क्या इंतजाम किए जाएंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से रणनीति बनाई जा रही है। एडीएम रेखा एस चौहान ने बताया कि जिले में बाढ़ आने की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए सभी तैयारियां की जा रहीं हैं। किसी भी स्थिति में लोगों को बाढ़ आने पर प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know