उत्तर प्रदेश न्यूज21 धर्मेंद्र यादव
*कंचौसी औरैया* -ब्लाक सहार के गांव नौंगवा स्थिति कंचौसी तैयापुर मुख्य मार्ग से राम लखन के दरवाजे तक सम्पर्क मार्ग के किनारे दो सौ मीटर गांव का गन्दा पानी निकालने के लिए ब्लाक ठेकेदार द्वारा पाच लाख रुपये से अधिक खर्च कर बनाये जा रहे नाला मे घटिया दर्जे की ईट मानक से कम सीमेंट मौरम गिट्टी का प्रयोग कर हो रहे निमार्ण का आज गाव के शिवाजी , मनीराम, विशम्भर सिंह, चंदशेखर , रिंकू, मोहित कुमार , उजयारे लाल, उमाशंकर , राम आसरे आदि ने बिरोध करते हुए काम रूकवा दिया इन लोगो का कहना है कि उनकी वर्षो की मांग के बाद पंचायत व ब्लाक द्वारा इस नाले का निर्माण हो रहा है वह भी मानक से कम निर्माण सामग्री से जिस सम्बन्ध मे उन्होंने ग्राम प्रधान प्रियंका दुबे पति बिबेक दुबे से कई बार कहा लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नही दिया इस कारण उनको बिरोध करने के लिए विवश होना पड़ा जिसके लिए जिला ब्लाक के वरिष्ठ आधिकारियो को मौके पर आकर जांच कर मानक के अनुसार निर्माण कराने के आदेश ठेकेदार को देना चाहिए बिरोध के समय ठेकेदार मौके पर नही थे केवल राज मिस्त्री मजदूर काम कर रहे थे ।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know