Top News

प्रवासीय मजदूरों का रोज गार सेवक ने नहीं किया भुगतान मजदूरी मागने पर देता गालियां व जान से मारने की धमकी!

उत्तर प्रदेश न्यूज21 राज त्रिपाठी
जनपद कानपुर देहात:-/कानपुर देहात के तहसील रसूलाबाद व विकास खण्ड झींझक ग्राम पंचायत रतनपुर का मामला सामने आया है जहां पर प्रवासीय श्रमिक मजदूरों ने रोजगार सेवक विजय कुमार निवासी सेंगरन निवादा पर मेहनत मजदूरी के रुपये न मिलने व मांगने पर मिलती है गालियां वहीं दो दर्जन के लगभग मजदूरों ने SDM अंजू वर्मा को प्रार्थना पत्र देते हुए लगाया आरोप करीब एक माह से ज्यादा मनरेगा में काम किया और उन्हें पैसा नहीं मिल रहा अधिकारियों के बीच काट रहे हैं चक्कर रोजगार सेवक विजय कुमार के द्वारा काम कराया गया लेकिन कुछ प्रवासीय श्रमिकों को मेहनत का पैसा नहीं मिला कैसे चले घर खर्च यहां तो एक कहावत साबित हो रहा

*घर के मारे शहर गया वहां कोरोना ने लगाई आग कोरोना भी क्या करे जब किस्मत में लगी आग*
एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार  श्रमिक मजदूरों को 
पलायन करने से मना कर रही और बिना काम के 1000 रू देने का काम कर रही है वहीं दूसरी तरफ मनरेगा में काम कराने वाले रोजगार सेवक विजय कुमार के द्वारा समय से भुगतान न किया जाना ये मजदूरों के लिए आफत बन गया अगर कोई बात करता है तो साम को रोजगार सेवक विजय कुमार मजदूरों के घर जाकर गाली गलौज करता और कहता तुम लोगों के पास क्या प्रमाण है कि आप लोगों ने काम किया  व जान से मारने की धमकी भी देता है आखिर में कैसे गरीबों के बच्चों के भरेंगें पेट किस प्रकार भ्रष्टाचार में डूबे रोजगार सेवकों के यह काला अध्याय चल रहा कैसे लगा रहे सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं पर पलीता वहीं ग्रामीणों ने रोजगार सेवक के कराए गए काम का भौतिक सत्यापन कर जांच की भी मांग की जो फर्जी हाजरी लगा सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा जिसमे ब्लॉक अधिकारियों
की भी संलिप्तता पाई जाती है जिन्होंने कभी खेतों में काम किया ही नहीं उनके खातों में भी रुपये डाल कर धन का गमन किया इस मौके पर औवधेश कुमार रविन्द्र प्रताप हरपाल  सुरजीत सिंह महेन्द्र प्रताप  
दीपू राजेन्द्र आशीष आदि दर्जनों लोगों ने शिकायती प्रार्थना पत्र SDM अंजू वर्मा को सौंपा

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم