Top News

*अंधेरे में गुम हो गयीं  दिबियापुर की हाई मास्क लाइटें* 
*डेढ़ साल पहले खरीदी गयी एलईडी लाइटें भी हो रहीं कबाड़*
नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज21 
दिबियापुर:दिबियापुर नगर पंचायत में इन दिनों प्रमुख चौराहों तथा तिराहों पर रात को घोर अंधेरा हो रहा है।नगर पंचायत द्वारा मुख्य स्थानों पर जो हाई मास्क लाइटें लगवाई गयीं थी। वह सभी खराब पड़ी है। वहीं कुछ स्थानों पर तो लाइटों के पोल भी कबाड़ की शक्ल में सरकारी सिस्टम की पोल खोल रहे है। जानकारी के मुताबिक पूर्व अध्यक्ष विभा तिवारी के कार्यकाल में नगर के फफूँद चौराहा समेत थाना तिराहा तथा सहायल तिराहा पर बड़ी हाई मास्क लाइट लगवाई गयी थीं जो इस समय सभी लाइटें खराब हालत में पड़ी हैं।फफूँद चौराहा के अलावा अन्य स्थानों पर लगीं लाइटों के पोल भी अरसे से उखड़े पड़े हैं।वहीं बीते कार्यकाल में नगर पंचायत ने सभी पन्द्रह वार्डो में भी सभासदों के सुझाये हुये स्थानों पर एक - एक मिनी मास्क लाइट लगवाई थी ।यह चौमुखी लाइटें चारों दिशाओं की ओर उजाला करती थीं।बीते करीब एक साल से जिम्मेदारों की अनदेखी और लापरवाही की वजह से नगर क्षेत्र की लगभग सभी हाई मास्क और मिनी मास्क लाइटें खराब पड़ी हैं। इस सम्बध में बाबा परमहंस नगर की सभासद एवं अपना दल (एस) महिला मंच की जिलाउपाध्यक्ष मालती देवी बाथम ने जनपद के प्रभारी तथा प्रदेश के कारागार एवं लोकसेवा प्रबंधन राज्यमंत्री जय कुमार सिहं जैकी को पत्र भेजकर नगर की मार्ग प्रकाश व्यवस्था दुरस्त करवाने की माँग की है। दिबियापुर नगर पंचायत ने सभी पन्द्रह वार्डों  के गली कूचों को जगमग करने के लिये करीब डेढ़ साल पहले 600 एलईडी लाइटों को खरीदा था। इन लाइटों की कीमत और गुण
क्ता को लेकर  आयीं शिकायतों पर जाँच प्रक्रिया ऐसी चली कि आज तक यह लाइटें नगर पंचायत के स्टोर में धूल फाँक रहीं हैं। पूर्व सभासद  उदयवीर सिहं यादव ने जिलाधिकारी से नगर की खराब पड़ी लाइटों को जन्द ठीक करवाने की माँग की है। जिससे नगर को पुनः से ज
गमग रोशनी से ओत प्रोत हो जाए।ताकि लोगो आने जाने से कोई समस्या से सामना न करना पड़े।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم