Top News

सी.एम.एस. छात्र इंग्लैण्ड सरकार कीशेवनिंग स्कॉलरशिप’’ से सम्मानित

*सी.एम.एस. छात्र इंग्लैण्ड सरकार कीशेवनिंग स्कॉलरशिप’’ से सम्मानित*
■ *सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी एवं सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने उपलब्धि प्राप्त छात्र को दी शुभकामनाएं*
घनश्याम सिंह
समाचार संपादक
लखनऊ । सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस के प्रतिभाशाली छात्र रिशभ धीर को विश्व प्रतिष्ठित कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में एल.एल.एम. प्रोग्राम हेतु इग्लैण्ड
सरकार द्वारा ‘शेवनिंग स्काॅलरशिप’ से नवाजा गया है। इस स्काॅलरशिप के अन्तर्गत प्रभावशाली नेतृत्व क्षमता एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक पृष्ठभूमि के प्रतिभाशाली छात्रों को इंग्लैण्ड सरकार द्वारा 100 प्रतिशत वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस प्रकार, सी.एम.एस. के एक और प्रतिभाशाली छात्र ने विदेश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में 100 प्रतिशत स्काॅलरशिप अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। रिशभ ने अपनी इस अभूतपूर्व सफलता का श्रेय सी.एम.एस. के विद्वान शिक्षकों व विद्यालय के वातावरण को दिया है, जिसने उन्हें अपनी रूचि के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्टता हेतु प्रेरित किया। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी एवं सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने रिशभ की इस सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है एवं विद्यालय के कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों व प्रधानाचार्या का आभार व्यक्त किया है।

               सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 88 छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों में चयनित होकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिनमें से अधिकतर को स्काॅलरशिप प्राप्त हुई है। श्री शर्मा ने आगे कहा कि सी.एम.एस. छात्रों के दृष्टिकोण व्यापक बनाने व उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु सदैव प्रयासरत है और इसी कड़ी में छात्रों को भारत में एवं विदेशों में उच्चशिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रहा है। सी.एम.एस. प्रदेश में एकमात्र एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्काॅलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर रहा है। इससे पहले, विदेश में उच्चशिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक प्रदेश के छात्रों को सैट परीक्षा के लिए दिल्ली जाना पड़ता था।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم