*समाजसेविका माँ की पुण्यतिथि पर मास्क व सेनेटाइजर वितरित किये*
■ *ज्ञान का पहला अध्याय जन्मदात्री माता की कोख से ही शुरु होता है-पवन गुप्ता:समाजसेवी*
घनश्याम सिंह
औरेया :
नगर के एक मात्र सुप्रसिद्ध प्राचीन विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय के संस्थापक व वरिष्ठ समाजसेवी स्व. रामशंकर गुप्ता की धर्म पत्नी ऊषा गुप्ता की द्वितीय पुण्यतिथि पर उनके समाजसेवी पुत्र ने पिता व माता के पग चिन्हों का अनुसरण करते हुए
जरूरतमंदों को मास्क व सेनेटाइजर वितरित किये।।
जरूरतमंदों को मास्क व सेनेटाइजर वितरित किये।।
वीजीएम महाविद्यालय ,पंजाब नेशनल बैंक दिबियापुर व सड़को पर ठिलिया लगाए दुकानदारों को "कोरेना" से बचाव के लिए दिवंगत समाजसेविका उषा गुप्ता के समाजसेवी पुत्र प्रधानाचार्य पवन गुप्ता ने मास्क ,सेनेटाइजर वितरित कर कोरोना से बचाव के लिए सावधानी बरतने को जागरूक किया । इससे पूर्व समाजसेवी ने अपने आवास पर परिवारीजनों के साथ समाजसेविका मां के चित्र पर
अर्पित की व उनके पग चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया । इस मौके पर वीजीएम प्रबंधक राजेश गुप्ता ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के लिए ज्ञान का पहला अध्याय जन्मदात्री माता की कोख से ही शुरु होता है । पुत्र कुपुत्र हो सकता है लेकिन माता कभी भी कुमाता नहीं हो सकती, यह कथन सदा सत्य है । बेटा कितना भी बड़ा क्यों न हो जाए लेकिन माता के लिए जिंदगी भर वह बच्चा ही रहता है । माता और पुत्र का रिश्ता ऐसा होता है कि दुनिया का कोई भी रिश्ता उस का मुकाबला नहीं कर सकता है ।उन्होंने उपस्थित युवाओं को नसीहत देते हुए कहा कि अपनों के बीच यदि बड़ा सपना देखोगे, तो निश्चित ही सफलता आपके कदम चूमेगी।वहीं जो जितना ही बड़ा सपना देखता है वह उतना ही आगे बढ़ता है। रिश्तो को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता । इस मौके पर समाजसेविका के पुत्र व
वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु गुप्ता ने बताया कि उनकी दिवंगत समाजसेविका माता के विशेष सहयोग से पिता स्व.रामशंकर गुप्ता ने समाजसेवा व शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान किया,जिसके चलते नगर के प्रथम व प्रमुख विवेकानंद ग्रामोद्योग महा विद्यालय की स्थापना सम्भव हो सकी,इस अवसर पर शुभ गुप्ता ,भावनागुप्ता ,कृष्णा ,रुद्र ,परी ,आकर्ष सहित राजेश कुमार , पत्रकार अमित चतुर्वेदी ,,अनुराग तिवारी ,सुनील कुमार ,प्रदीप गुप्ता शिक्षक ,अरुण कुमार यादव पिंटू आदि तमाम लोग मौजूद रहे ।
1-फ़ाइल फ़ोटो समाजसेविका:
2-जरूरतमंदों को मास्क व सेनेटाइजर बांटते समाजसेवी


إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know