Top News

रक्षाबन्धन व बकरीद पर शांति व्यवस्था बनाये रखने को संभ्रांतजनों की बैठक आयोजित

*रक्षाबन्धन व बकरीद पर शांति व्यवस्था बनाये रखने को संभ्रांतजनों की बैठक आयोजित*
● *पुलिस अधीक्षक सुश्री सुनीति के निर्देशन में सीओ बिधूना ने बेला थाने में की बैठक*
घनश्याम सिंह
औरैया :रक्षाबन्धन व बकरीद के त्यौहारों पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस अधीक्षक सुश्री सुनीति के निर्देशन में बेला थाना परिसर में  संभ्रांतजनों
की बैठक आयोजित की गई।।
बेला थाना परिसर में आयोजित संभ्रांतजनों की बैठक में बेला,मल्हौसी, सहार, याकूबपुर, बाँधमऊ आदि कस्बों व नजदीकी ग्रामों के प्रधानों,संभ्रांतजनों ने भाग लिया,इस दौरान सीओ बिधूना मुकेश प्रताप सिंह ने संभ्रांतजनों का आवाहन किया कि वे त्यौहारों पर शांति बनाए रखने में सहयोग करें,उन्होंने कहा कि सभी त्यौहार आपसी तालमेल बैठाने व शांति व्यवस्था के लिए पैगाम देते हैं,सीओ ने क्षेत्रीय जनता को त्यौहारों पर सामाजिक दूरी बनाए रखने की भी सीख दी,इस मौके पर थानाध्यक्ष पप्पू सिंह,उपनिरीक्षक सुखराम सिंह,अंकित शर्मा,अवनीश कुमार,संजीव यादव,हेमन्त कुमार,नीरज त्रिपाठी, आरक्षी विक्रांत,अजीत चौधरी,मिथुन,शुभम, अभिषेक पटेल,आशीष,महिला आरक्षी दीपिका मिश्रा, ममता,शोभा,पिंकी,कोमल,पारुल आदि समस्त पुलिस कर्मी उपस्थित थे।।
फ़ोटो:संभ्रांतजनों की बैठक संबोधित करते सीओ बिधूना

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने