Top News

भारत सरकार के अखिल भारतीय सांख्यिकी ओलम्पियाडमें सी.एम.एस. छात्र को देश में प्रथम रैंक

घनश्याम सिंह समाचार संपादक
 लखनऊ, 6 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के मेधावी छात्र विनायक त्रिपाठी ने भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित अखिल भारतीय सांख्यिकी ओलम्पियाड में देश भर में प्रथम रैंक अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह ओलम्पियाड भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के संयोजकत्व में प्रो. सी.आर. राव एडवान्स इन्स्टीट्यूट आॅफ मैथमेटिक्स, स्टेटिस्टिक्स एण्ड कम्प्यूटर साइन्स, हैदराबाद द्वारा आयोजित किया गया। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस ओलम्पियाड में देश भर के प्रतिभाशाली छात्रों ने सीनियर एवं जूनियर वर्ग की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपने ज्ञान-विज्ञान का प्रदर्शन किया। सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के मेधावी छात्र विनायक ने ओलम्पियाड के जूनियर वर्ग में प्रतिभाग कर अपने ज्ञान-विज्ञान, रचनात्मक सोच एवं सृजनात्मक प्रतिभा की बदौलत प्रथम रैंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है तथापि अपनी अभूतपूर्व प्रतिभा के दम पर निकट भविष्य में देश का नाम अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने का संकेत दिया है।
श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को उनकी रूचियों के अनुसार रचनात्मक
प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग हेतु सदैव प्रेरित करता है, जिससे छात्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके एवं अपने क्षेत्र में वे सदैव अग्रणी बने रहे। सी.एम.एस. के इन्ही प्रयासों का परिणाम है कि आज विद्यालय के छात्र विभिन्न राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم