क्रम से तैनात महिला आरक्षी ससम्मान करतीं हैं फरियादियों की स्क्रीनिंग*
घनश्याम सिंह
औरैया: पुलिस अधीक्षक सुश्री सुनीति के निर्देश पर विभागीय कर्मचारियों व क्षेत्रीय जनता को कोविड महामारी से बचाने के लिए बेला थाने में कोविड केयर हेल्प डेस्क खोली गई ।।
पुलिस अधीक्षक सुश्री सुनीति के निर्देश पर बेला थानाध्यक्ष पप्पू सिंह ने थाना कार्यालय के द्वार पर कोविड केयर हेल्प डेस्क खुलवाकर वहां महिला आरक्षी जिया परवीन,ममता,
पिंकी आदि को तैनात किया,कोविड केयर डेस्क पर क्रम से ड्यूटी पर आकर महिला आरक्षी आने वाले फरियादियों की ससम्मान स्क्रीनिग करती हैं,कोविड केयर डेस्क टीम की सहायता के लिए उपनिरीक्षक सुखराम सिंह,संजीव यादव,अंकित शर्मा तथा आरक्षी विक्रांत चौधरी,शुभम यादव,मिथुन आदि भी उपस्थित रहते हैं।।
फ़ोटो:थाने में खुली कोविड केयर डेस्क में फरियादियों की स्क्रीनिंग करती महिला आरक्षी

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know