Top News

दलित महिला पर हमला:रिपोर्ट दर्ज

उन्नाव:थाना औरास के अंतर्गत ग्राम पंचायत सामद की रहने वाली दलित महिला शाहिदा उर्फ उषा गौतम पत्नी इंदू कुमार को 5 दिन पहले पड़ोस गांव के रहने वाले गुड्डू  व उनकी पत्नी व बेटे जीतू ने जानलेवा हमला कर दिया था जिससे महिला मौके पर ही बेहोश हो गई थी साथ में मौजूद बेटी ने किसी तरह से डायल 112 पर सूचना दी तब जाकर पुलिस व एम्बुलेंस आयी थी
उसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र औरास में भर्ती किया गया था परन्तु कुछ देर बाद ही हालत नाजुक देखते हुए उस महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था वहाँ पर 4 दिन इलाज चला परन्तु लॉकडाउन के चलते वँहा से भी डिस्चार्ज कर दिया गया था पीड़ित महिला आज भी ठीक नहीं है, प्राप्त जानकारी के अनुसार कल पीड़ित महिला अपने परिवार के साथ थाना औरास गयी थी और माामला की तहरीर दी,  पीड़ित महिला का परिवार काफी डरा सहमा हुआ है पीड़ित महिला के परिवार ने बताया कि लॉक डाउन के चलते उच्च अधिकारियों से शिकायत नही कर पा रहा है कल लॉक डाउन खुलते ही पीड़ित परिवार पुलिस अधीक्षक उन्नाव की चौखट पर दस्तक देगा

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने