*प्रथम दिवस ऑनलाइन सेवारत शिक्षक प्रशिक्षण संपन्न*
● *350के सापेक्ष 312प्रतिभागी उपस्थित हुए*
औरैया: उ0प्र0राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद ,( सर्व शिक्षा अभियान) एवं जिला अधिकारी अभिषेक सिंह के नेतृत्व व डायट प्राचार्य देवेन्द्र प्रकाश व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एस पी सिंह के कुशल निर्देशन ,खंड शिक्षा अधिकारी राजेश
सिंह,सुधीर कुमार गुप्ता,यू पी सिंह के सहयोग से मिशन प्रेरणा के प्रमुख घटक आधारशिला, ध्यानाकर्षण,शिक्षक संगृह,पर आधारित कोविड 19को मध्येनजर रखते हुए ऑनलाइन सेवारत शिक्षक प्रशिक्षण का आयोजन ए आर पी एवं एसआरजी टीम के सहयोग से किया गया जिसमें 25-25 के बैच बनाकर शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
सिंह,सुधीर कुमार गुप्ता,यू पी सिंह के सहयोग से मिशन प्रेरणा के प्रमुख घटक आधारशिला, ध्यानाकर्षण,शिक्षक संगृह,पर आधारित कोविड 19को मध्येनजर रखते हुए ऑनलाइन सेवारत शिक्षक प्रशिक्षण का आयोजन ए आर पी एवं एसआरजी टीम के सहयोग से किया गया जिसमें 25-25 के बैच बनाकर शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
जिले में प्रथम बैच में 175 नामांकन के सापेक्ष 154 शिक्षकों ने प्रतिभा किया एवं द्वितीय बैच में 2:00 से 5:00 के मध्य 175 नामांकन के सापेक्ष 158 शिक्षकों ने प्रतिभाग कर सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया जिला समन्वयक प्रशिक्षण श्रीमती सुनीता पांडे ने सभी ए आर पी एवं एसआरजी के कार्यों की सराहना की।
प्रशिक्षण के प्रथम दिवस के अवसर पर कोच ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर भौतिक संसाधनों की अपर्याप्त नजर आए, हाई स्पीड डाटा कनेक्टिविटी उपलब्ध नहीं थी। खंड शिक्षा अधिकारियों ने आश्वस्त किया है की आने वाले समय में सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
एरवाकटरा एवं अछल्दा विकासखंड के सभी शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। ऑनलाइन प्रशिक्षण में ए 0आर0 पी0 विनय कुमार वर्मा, अरुण कुमार यादव, सुबोध कुमार, मुकेश कुमार दिवाकर, इंद्रेश बाबू तिवारी, रचना गुप्ता ,अनिल कुमार पोरवाल ,सुभाष चंद्र, नीरज कुमार यादव, संदीप कुमार ,प्रदीप कुमार, प्रशांत कुमार अभिषेक औधिच्या, अश्विनी कुमार त्रिपाठी बृजेंद्र कुमार राठौर नंदकिशोर वर्मा ओम नारायण दुबे संदीप गुप्ता मनोज राठौर पूनम दुबे आलोक मिश्रा, शिवेंद्र सिंह कुशवाह , संजेश बाबू राजपूत, रामानंद गौतम , अनुराग शर्मा,के0आर0पी0 डॉक्टर सोनी शाक्य, कुलदीप सिंह यादव, कमलकांत पॉल एवं एस0आर0जी0 सुनील दत्त राजपूत अलका यादव एवं दिव्या मिश्रा के विशेष सहयोग से ऑनलाइन प्रशिक्षण संपन्न हुआ। राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ के सदस्यों द्वारा बीआरसी एरवाकटरा बिधूना एवं औरैया के प्रशिक्षण की ऑनलाइन मानिटरिंग की गई एवं मास्टर ट्रेनर्स की प्रशंसा की गई।

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know