Top News

पुलिस अधीक्षक सुश्री सुनीति के निर्देश पर जनपद के सभी बैंकों व मधुशालाओं में चला चेकिंग अभियान

*पुलिस अधीक्षक सुश्री सुनीति के निर्देश पर जनपद के सभी बैंकों व मधुशालाओं में चला चेकिंग अभियान*
● *जनसमूह से सामाजिक दूरी बनाए रखने व मास्क लगाने का आवाहन किया*
     
औरैया: जिले की अत्यंत तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक सुश्री सुनीति के निर्देश पर जनपद के सभी बैंकों व मधुशालाओं में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।।

पुलिस अधीक्षक सुश्री सुनीति के निर्देश पर जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी,थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में आने वाले बैंकों/एटीएम/सरकारी शराब की दुकानो की सघन चेकिंग की गयी, चैकिंग दौरान सीसीटीवी कैमरा व बैंक के अन्दर बाहर संदिग्ध
व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कर सख्त रूप से सोशल डिस्टेंसिंग हेतु निर्देशित किया गया। समस्त पुलिस अधिकारी/कर्माचारीगणों द्वारा क्षेत्र में पैदल गस्त कर लोगों को अनावश्यक घरों से बाहर न निकलने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क का अनिवार्य रुप से प्रयोग करने की अपील की गई,
इस क्रम में क्षेत्राधिकारी अजीतमल  कमलेश नरायन पाण्डेय द्वारा बैंक व एटीएम चेकिंग की गई,
 थाना प्रभारी   अखिलेश जायसवाल व उ0नि0 प्रवीन कुमार द्वारा ऐरवा कटरा,  क्षेत्राधिकारी अजीतमल कमलेश नरायन पाण्डेय द्वारा शराब की सरकारी दुकान व पेट्रोल पम्प की चेकिंग, थाना प्रभारी बेला  पप्पू सिंह द्वारा बैंक चेकिंग, उ0नि0 उपेन्द्र सिंंह थाना फफूंद द्वारा पैदल गस्त व लोगों से मास्क लगाने की अपील की गई, उ0नि0 पान सिंह थाना अजीतमल द्वारा पैदल गस्त कर लोगों से मास्क लगाने की अपील की गई,
 इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर  सुरेन्द्र नाथ सिंह द्वारा कोतवाली औरैया क्षेत्र में पैदल गस्त कर लोगों को कोविड-19 से सुरक्षित रहने के सम्बन्ध में नियमों का पालन करने के सम्बन्ध में जागरुक किया गया, निरीक्षक  सुनील कुमार उ0नि0  मूलेन्द्र सिंह थाना दिबियापुर पुलिस द्वारा, थाना प्रभारी बिधूना  विनोद कुमार शुक्ल द्वारा पैदल गस्त, थाना प्रभारी अछल्दा  तारिक खान द्वारा पैदल गस्त कर लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने वा मास्क लगाने की अपील की गई
।।
फ़ोटो:

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم