Top News

बेला की पेयजल टंकी बनी सफेद हाथी जानिये इस खबर में

*बेला की पेयजल टंकी बनी सफेद हाथी*
■ *दशकों से पानी नसीब नहीं हो रहा कस्बा बासियों को*
औरैया: विभागीय अधिकारियों की अनदेखी से दशकों पूर्व बनी बेला की पेयजल टंकी सफेद हाथी बनी हुई है, जिसके कारण कस्बा व आसपास ग्रामों में पेयजलापूर्ति बाधित चल रही है।।
कस्बा वासियों ने बताया कि कस्बे के मण्डी रोड पर करीब बीस साल पहले एक पेयजल टँकी की स्थापना कराई गई थी,पेयजल टँकी निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के प्रयोग से टंकी में लीकेज की समस्या उत्तपन्न हो गई थी,बाद में लीकेज ठीक किया गया पर पाइप लाइनों की गड़बड़ी ठीक नहीं हो सकी,मोहल्ले वासियों ने बताया कि पेयजल टँकी परिसर में बाहरी लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है,कस्बा वासियों ने जिलाधिकारी औरैया से सभी स्थानों तक पाइप बिछवा कर बंद पेयजल टँकी चालू कराने की मांग की है।।
फ़ोटो:सफेद हाथी बनी पेयजल टँकी

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم