Top News

दबंग भूमाफिया की डीएम से शिकायत!

उत्तर प्रदेश न्यूज21
दिबियापुर। सहायल थाना क्षेत्र के गाँव अघारा में एक भूमाफिया की दंबगई से परेशान महिला ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की है ।पीड़िता उर्मिला देवी पत्नी श्रीकांत  ने डीएम को दिये शिकायती पत्र में बताया कि उसके गाटा संख्या -507  में खेत है जिसकी मेडबन्दी सम्बधी विवाद एसडीएम कोर्ट में चल रहा था
।जिस पर 16दिसम्वर2019को हुये आदेश पर जब उसने पक्की खूंटी लगवाने का प्रयास किया जिसे विपक्षी ने होने नही दिया।जिसकी शिकायत पीड़िता ने एडीएम से की जिसपर उन्होने बीते 14जुलाई को  आदेश देते हुये दोबारा मेडबन्दी के तहत पक्की खूंटी लगवाने का आदेश दिया ।पीडिता का आरोप है कि इस दौरान भी विपक्षी और उसने परिजन दंबगई दिखाते हुये जबरन काम रोक दिया ।मौके पर मौजूद कानूनगो हरचन्दुर लेखपाल ने मामले की जानकारी सहायल थाना पुलिस को दी ।थाना पुलिस ने झगड़े पर आमादा तीन लोगों को हिरासत में लेते हुये शांति भंग की आंशका में निरुद्व कर दिया।पीडिता ने बताया कि थाना पुलिस ने वर्ष 2002 में दंबग के खिलाफ गुण्डाएक्ट की कार्यवाही की थी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم