Top News

अमेठी की पीड़ित मां-बेटी द्वारा आत्मदाह का प्रयास अत्यंत दुःखद-लक्ष्मी धनगर

बचाने की जगह आग की लपटों से घिरी मां-बेटी का वीडियो बनाना बेहद शर्मनाक*
 
घनश्याम सिंह
समाचार संपादक
अलीगढ़:  प्रख्यात समाजसेवी  व पूर्व सांसद प्रत्याशी लक्ष्मी धनगर
ने गत शुक्रवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित लोकभवन के सामने दबगों की गुंडई व अत्याचार से परेशान अमेठी के जामो थाना क्षेत्र निवासी माँ और बेटी द्वारा आत्मदाह के प्रयास की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।।
समाजसेविका लक्ष्मी धनगर ने कहा कि यह अत्यंत दुखद व  मानवता को शर्मशार करने वाली व सोचनीय घटना है,उससे बड़ी शर्मनाक बात यह है कि  लखनऊ के अति सुरक्षित स्थल लोकभवन के सामने सडक पर पीड़ित महिला व बेटी आग की लपटों मे जल रही थीं और घटनास्थल पर उपस्थित लोग उनको बचाने की बजाय मोबाइल पर फोटो, वीडियो बना रहे थे. घटना से पता चलता है कि अमेठी प्रशासन से माँ  बेटी को न्याय नहीं मिला तभी तो महिला थक हार आग लगाकर जीवन लीला समाप्त करने को विवश हुई। कोरोना वैश्विक महामारी से आम जन को सुरक्षित रखने मे पुलिस, प्रशासन की अत्यधिक व्यस्तता व पंहुच का लाभ उठाकर प्रदेश मे दबंग व अपराधी  गरीब असहाय व्यक्तियों व महिलाओं पर निरंतर  अत्याचार कर रहे हैं, ऐसी घटनाओं की बेहताशा वृद्धि भारी चिंता का विषय है. हालत ये हैं कि असहाय, आमजन अपने शोषण अत्याचार की शिकायत लेकर थाने जाने से कतराता है व दलालों का सहयोग लेने को मजबूर होता है. उन्होंने सरकार से मांग की कि दबगों मे क़ानून का भय पैदा करने व आम जनमानस मे भय रहित वातावरण बनाने के लिए दबंगों, दोषी पुलिस कर्मियों व आत्मदाह के लिए उकसाने वालों के विरुद्ध निष्पक्ष कठोरतम कार्यवाही करें।।
    फ़ोटो:वार्ता करतीं समाजसेविका

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم