Top News

औरैया में प्रतियोगिता में बनी 150 राखियां सीमा पर तैनात जवानों को भेजीं

औरैया में प्रतियोगिता में बनी 150 राखियां सीमा पर तैनात जवानों को भेजीं

डाक से भेजने के लिए पोस्टमास्टर अखिलेश अवस्थी को राखियों के पैकेट देते सपोर्टिंग हैंड्स फाउंडे

दिबियापुर (औरैया)। नगर की प्रमुख समाजसेवी संस्था सपोर्टिंग हैंड्स फाउंडेशन ने सीमा पर तैनात जवानों को राखियां भेजने के लिए बच्चों के बीच राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया। शिवांगी, अनवी एवं ऐश्वर्या ने सबसे बेहतरीन राखियां बनाकर पहले तीन स्थान प्राप्त किए। बच्चों द्वारा निर्मित राखियों को डाक के माध्यम से जवानों तक भेजा गया।
सपोर्टिंग हैंड्स फाउंडेशन के पदाधिकारियों के अनुसार रक्षाबंधन पर सभी भाई अपनी बहनों की राखियों का इंतजार करते हैं। सीमा पर हमारी सुरक्षा में तैनात कई जवान अपनी सूनी कलाइयों को निहारते रहते हैं। फौजी भाइयों के दर्द को अपना दर्द समझते हुए सपोर्टिंग हैंड्स फाउंडेशन ने छोटे-छोटे बच्चों के राखी बनाने का कंपटीशन रखा।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका विनोद बाजपेई, धीरज शुक्ला, डॉ. श्याम गुप्ता ने निभाई। बेहतरीन राखियां बनाकर शवांगी तिवारी, अनवी तिवारी, ऐश्वर्या गुप्ता, वैष्णवी मिश्रा, काजल वर्मा ने पहले पांच स्थान प्राप्त किए। बताया कि सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं पहले पांच स्थानों पर रही बालिकाओं को पुरस्कार दिए जाएंगे। बुधवार को बच्चों द्धारा निर्मित राखियों को पोस्ट आफिस के माध्यम से जवानों तक भेजा गया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने