ट्रांसफर के बाद जुलूस निकालकर जॉइनिंग के लिए जा रहे SO सस्पेंड, मुकदमा दर्ज

ट्रांसफर के बाद जुलूस निकालकर जॉइनिंग के लिए जा रहे SO सस्पेंड, मुकदमा दर्ज

उत्तरप्रदेश न्यूज21Last Modified: Thu, Jun 04 2020. 19:55 IST

लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए ट्रांसफर के बाद नई जगह जॉइनिंग के लिए जा रहे अबेंडकर नगर के एसओ सहित 10 अन्य पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके अलावा उनपर मुकदमा भी दर्ज किया गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसओ के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अंबेडकर नगर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आलोक प्रियदर्शी ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, 'एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक पुलिस अधिकारी ट्रांसफर के बाद नई जगह पर जॉइनिंग के लिए जुलूस के साथ जाते हुए दिखे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ। इस मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उन्हें निलंबित भी कर दिया गया है।'

दरअसल, अंबेडकर नगर के बसखारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह का ट्रांसफर जैतपुर थाने में कर दिया गया था। वे नई जगह पर जॉइनिंग के लिए जाते वक्त जुलूस के साथ निकले। इसमें डेढ़ सौ से लेकर 200 लोग शामिल थे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाईं गई। जुलूस में शामिल ज्यादातर पुलिसकर्मी और अन्य लोग बगैर मास्क के ही थे। जुलूस के काफिले के आगे कई प्राइवेट मोटर साइकिल, थाने की सरकारी बाइक, थाने के सभी चार पहिया वाहन व कुछ निजी वाहन भी शामिल थे। इलाकाई लोगों में एसओ की विदाई को लेकर इस तरह चर्चा है कि मानों दारोगा ने लोकसभा या विधानसभा का चुनाव जीत लिया हो।

बता दें कि पूरे देश में कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए शर्तों को साथ लॉकडाउन लागू है। इस दौरान महामारी को फैलने से रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने को अनिवार्य किया गया है। बावजूद इसके एसओ साहब नियमों को ताक पर रखकर जुलूस के साथ पोस्टिंग के लिए जाते हुए दिखे। इस दौरान किसी भी नियम को नहीं माना गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने अपने ही विभाग के अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई किया है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने