उत्तर प्रदेश न्यूज21 विनीत अवस्थी
कन्नौज:- प्रदेश के चर्चित शिक्षिका अनामिका शुक्ला कांड में मैनपुरी से पुलिस ने कन्नौज के शिक्षक को मास्टरमाइंड बता हिरासत में लिया है। वहीं इस पूरे मामले में कन्नौज का शिक्षा विभाग पूरी तरह अनजान है। कन्नौज बीएसए केके ओझा का कहना है कि अभी इस तरह के किसी प्रकरण की जानकारी नही है। उनका कहना है कि अगर ऐसा कोई मामला सामने आता है तो जांच कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। कासगंज के बहुचर्चित शिक्षिका अनामिका शुक्ला उर्फ सुप्रिया सिंह मामले में पुलिस ने गुरुवार को मास्टरमाइंड पुष्पेन्द्र सिंह उर्फ राज उर्फ नीटू के भाई जसवंत सिंह को मैनपुरी जिले से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में जसवंत ने कई चौकाने वाले खुलासे किए। जसवंत खुद भी कन्नौज जिले में शिक्षक के रूप में तैनात है। यह नौकरी उसने फर्जी दस्तावेजों के सहारे पायी। इतना ही नहीं उसका प्रमोशन भी प्रधानाध्यापक पद पर हो चुका है। इस बारे में जब भारत समाचार ने कन्नौज बीएसए से सवाल किये तो आप खुद सुनिये उनका जवाब।
बाइट - के. के. ओझा(बेसिक शिक्षा अधिकारी कन्नौज)
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know