समाचार संपादक अमित चतुर्वेदी उत्तर प्रदेश न्यूज21
क्रासर । दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार गाव गाव घूमकर लोगों को मास्क ,साबुन ,सेनेटाइजर वितरण का कार्य जारी
दिबियापुर । वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से इस समय सब लोग भयभीत हैं इससे बचाव के लिए उपाय भी बताये जा रहे हैं । शुक्रवार को दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम उदयीपुर में भम्रण कर गांव के प्रत्येक गलियों में डोर टू डोर सम्पर्क कर लोगों को मास्क ,साबुन का वितरण कर उन्हें घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाने की सलाह दी। वही हॉटस्पॉट क्षेत्र सेनपुर में गांव के बाहर प्रमुख कार्यकर्ता को सेनपुर गांव में साबुन ,मास्क बाटने के लिए दिए और अपील कर कहा कि कोरोना जैसी बीमारी से हमें जीतना है इसके लिये घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर लगाना है तथा सोशल डिस्टेंस का पालन करना है तथा हाथ भी दिन में कई बार धोना है । वही समाधान पुर्वा स्थित सीएमओ कार्यालय जाकर जिले में कोविड मरीजो के व्यवस्थाओं की देखरेख के बारे में जानकारी ली , जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की सराहना की । सीएमओ औरेया को निर्देश दिए कि मरीजो की देखरेख में कोई कमी न हो इसके लिए समुचित व्यवस्था करे । वही सीएमओ औरेया डॉ अर्चना श्रीवास्तव को कोविड अस्प्ताल में लगे स्वास्थ्य कर्मियो के लिए पीपीई किट ,सेनेटाइजर ,मास्क दिए । इस अवसर पर एसीएमओ अशोक कुमार ,दिबियापुर सीएचसी प्रभारी डॉ जितेंद्र यादव , एडवोकेट शयाम राजपूत ,राज्यमन्त्री पीआरओ प्रमोद राजपूत , विपिन राजपूत सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे ।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know