संवाददाता:-महेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश न्यूज21
जालौन:-/मामला कुठौंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत नाहली गांव का है जहाँ अपने ससुराल आए एक युवक ने पीपल के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। बताया जा रहा है मृतक मनोज कुमार पिता गंगाप्रसाद (38) उमरी मुस्तक़िल थाना कुठौंद का रहने वाला है। सूत्रों से मिली जानकारी कि मनोज ने अपने ससुराल वालो को फोन कर आने के लिए कहा और रात में ससुराल आया लेकिन ससुराल पक्ष का कहना है कि मनोज ने आने के लिए फोन किया था लेकिन रात में वह घर नही पहुंचे । सुबह लोगों द्वारा सूचना मिली कि गांव के बाहर मदने पुर काली माता मंदिर के पास पीपल के पेड़ से एक शव लटके होने की सूचना मिली । मनोज को पीपल के पेड़ पर फांसी में लटका देखा आनन फानन में ससुरालियों ने और स्थानीय लोगो ने पुलिस को सूचना दी सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और मृतक के परिजन मोके पर पहुचे। मृतक की ससुराल नाहली निवासी शंकरलाल की पुत्री रीता देवी के साथ 14 वर्ष पूर्व हुआ था जिसके दो लड़की वह एक लड़का है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा दिया है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know