Top News

पिरौना के पास ट्रेन से कटकर 40 वर्षीय अधेड़ की मौत!

ब्यूरोरिपोर्ट:- सौरभ त्यागी उत्तर प्रदेश न्यूज21
जालौन (उत्तर प्रदेश):-/पिरौना जालौन एट थाना क्षेत्र के पिरौना गांव के सामने विरगुआ खुर्द गांव के पास रेलवे लाइन पर सोमवार की सुबह ट्रेन से कटकर एक अधेड़ की मौत हो गई सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया एट थाना क्षेत्र के पिरौना गांव के निवासी 40 वर्षीय अरुण उर्फ टिटु  रविवार की शाम से ही घर से कहीं चला गया था। अनुमान लगाया जा रहा है कि अधेड़ रेलवे लाइन के किनारे से होकर गुजर रहा था कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई मृतक के परिजनों के अनुसार अरुण शराब व जुआ का लती था साथ ही बताया कि मानसिक संतुलन खराब रहने लगा मृतक की पत्नी रजनी व तीन पुत्र राहुल, सागर, अंश और पुत्री बबली का रो रोकर बुरा हाल हो गया है

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم