ब्यूरो चीफ -मनोज तोमर /उत्तर प्रदेश न्यूज़ 21
गौतम बुध नगर ..नोएडा अपराध पर अंकुश लगाने का निरंतर प्रयास करने वाली पुलिस को उस वक्त एक नई सफलता मिली जब बिसरख पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया।जो थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।आपको बता दे कि पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के निर्देश पर जिले में अपराधियों के खिलाफ निरंतर कारवाई हो रही है।इसी क्रम में थाना प्रभारी बिसरख के नेतृत्व में पुलिस ने
दिनांक 10.06.2020 को तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।जिनकी पहचान दिलशाद पुत्र फैय्याज निवासी मेवाती मौहल्ला कटहरा रोड दादरी,वकील पुत्र इन्तहा निवासी ट्रान्सफार्मर वाली गली कटहरा रोड थाना दादरी जिला गौतमबुद्धनगर और मुर्शलीम पुत्र फखरु निवासी कटहरा रोड दादरी के रुप में हुयी।जिनके कब्जे से चोरी की लकडी की चौखट के साथ
एक रिक्शा बरामद हुआ।जिसके सम्बंध में थाना बिसरख में
मु0अ0स0 384/2020 धारा 414 के तहत मुकदमा पजिंकृत किया गया।वही दुसरी ओर नोएडा के थाना फेस-3 पुलिस द्वारा हत्या का एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किया गया।आपको बताते चले कि दिनांक 11.06.2020 को थाना फेस 3 पुलिस द्वारा हत्या का 01 वांछित अभियुक्त लक्ष्मीकान्त पुत्र सहदेव सिंह उर्फ राधा चरन निवासी ग्राम नगला झाल थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद को थाना क्षेत्र के मेट्रो स्टेशन के नीचे चैराहे से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त लक्ष्मीकान्त के खिलाफ थाना फेस-3 में मु0अ0सं0 1345/17 धारा 394/302/307/120 बी के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know