उत्तर प्रदेश न्यूज 21 नवनीत गुप्ता
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को 12 बजे पांच कालीदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास से वृद्धावस्था, दिव्यांगजन व कुष्ठावस्था पेंशन पात्रों के खाते में सीधे ट्रांसफर करेंगे। इस मौके पर वह वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कुछ लाभार्थियों से बातचीत भी करेंगे। वृद्धावस्था पेंशन के 49.87 लाख और दिव्यांगजन के 10.67 लाख लाभार्थियों को 1500-1500 रुपए दिए जाएंगे। लाभार्थियों को मिलने वाली पेंशन में एक-एक हजार रुपए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का व 500 रुपए मासिक पेंशन शामिल है। इसके अलावा महिला कल्याण विभाग निराश्रित महिलाओं के खाते में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की 500 रुपए बकाया राशि भी भेजी जाएगी। ये सारा काम लोक डाउन को देखते हुए किया गया है।जिससे कि गरीब परिवार को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले। तथा लोगों से ये अपील भी की है, कि वह लोक डाउन का उल्लघंन न करे।लोगों से दूरी भी बनाए रखे।मास्क का लगातार प्रयोग करे। *उत्तर प्रदेश न्यूज 21 नवनीत गुप्ता*
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know