गौरव सिंह उत्तर प्रदेश न्यूज़ 21
जनपद गाजियाबाद:-फरीदनगर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी सीकरी महामाया मंडल परिवार संपर्क अभियान के अंतर्गत मंडल प्रभारी यशपाल भाटी (क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा) का आगमन हुआ। मंडल प्रभारी जी ने मंडल अध्यक्ष पुनीत कंसल के साथ सेक्टर प्रभारी ठाकुर-विनय प्रताप सिंह
मंडल के सेक्टरों में जाकर बूथों पर संपर्क किया। मंडल प्रभारी जी ने मंडल अध्यक्ष के साथ सेक्टर संख्या 10 (फरीदनगर) के बूथ संख्या 372, सेक्टर संख्या 11 (फरीदनगर राजपूताना) के बूथ संख्या 374, सेक्टर संख्या 12 (अतरौली) के ग्राम जोया के बूथ संख्या 392 ग्राम औरंगाबाद दतैडी के बूथ संख्या 390 पर परिवारों से संपर्क किया।
प्रभारी जी ने योगी सरकार की 3 वर्ष की उपलब्धियों को विस्तार से बताया एवं माननीय मोदी जी के पत्र के साथ मास्क, सैनिटाइजर आदि वितरण किया।
प्रभारी यशपाल भाटी के साथ मंडल अध्यक्ष पुनीत कंसल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतपाल छोकर , रामकुमार तोमर , सेक्टर संयोजक प्रेमचंद सैनी , ( मंडल सह मीडिया प्रभारी ) श्री गौरव सिंह तेवतिया जोया , सेक्टर संयोजक अमित शर्मा , वेदपाल सैनी , पवन तोमर , डिंपल शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know