Top News

पुलिस कार्यालय में अपराध समीक्षा की गोष्ठी की गयी!

उत्तर प्रदेश न्यूज21 ब्यूरो रिपोर्ट
 औरैया:-/ पुलिस अधीक्षक महोदया औरैया  सुनीति द्वारा पुलिस कार्यालय ककोर औरैया के सभागार में जनपद के समस्त थानों की अपराध समीक्षा की गोष्ठी की गयी जिसमें पुरानी लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा जिनका शीघ्र निस्तारण व वांछित, वारण्टी अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के साथ जनपद में महिलाओं से सम्बन्धित अपराधों को रोकने हेतु सख्ती से कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा निर्देश दिये गये कि प्रत्येक दशा में अपराधों में नियन्त्रण होना चाहिये जिसके लिए पुलिस की गस्त बढ़ाइये, आपराधिक प्रवत्ति के लोगों पर प्रभावी कार्यवाही की जाये निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिये । गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय औरैया श्री कमलेश दीक्षित व जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी व समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم